रेलवे की प्रियंका ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रियंका ने रांची स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वाक इवेंट में 20 किमी की दूरी एक घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया और टोक्यो ओलंपिक के लिए अपनी जगह बनाने में सफलता प्राप्त की। 

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए टोक्यो ओलम्पिक में भी प्रियंका की सफलता की कामना की।